The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

बीच बचाव करने गए व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर कर दिया घायल,दो गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में बीच बचाव करने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सूरज कुर्रे ने थाना गुढिय़ारी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि 4 नवंबर को रात करीब नौ बजे छोटा अशोक नगर गुढिय़ारी सावित्री मेडिकल दुकान पास प्रणय मेश्राम और मुकेश बंजारे पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के दामाद दिनेश रात्रे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। इस पर वह बीचबचाव करने का प्रयास किया तो प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। तथा गाली गलौज करते हुए प्रार्थी और दिनेश रात्रे पर हथियार से मारकर घायल किया। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *