The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कलेक्टर साहब नही है, हम इतने दूर से जनदर्शन में आये है, अब किसे सुनाए अपनी पीड़ा, भटकते रहे लोग

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”


कवर्धा । आज सोमवार का दिन, करीब 5 दिन का हड़ताल फिर ऑफिस का दिन, और जनदर्शन वाला दिन लेकिन दूर दराज से आने वाले आखिर किसे अपनी समस्या सुनाए, यहां न तो कलेक्टर साहब है और न ही किसी को अपने जगह पर बैठाकर गए है। यह बाते कुई, उसरवही से आये जगमोहन सिंह, रामतू और मनोहर ने कही है। आज सोमवार को बडी संख्या में कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्या बताने कवर्धा पहुचे है, लेकिन कलेक्टर साहब किसी कारण से बाहर गए है। इसके कारण 50 किमी से अधिक दूरी से लोग पहुचे थे जो आवेदन देने व अपनी पीड़ा बताने भटकते रहे। लेकिन कोई सुनने वाले अधिकारी नही मिलने से लोगो को निराश होकर वापस होना पड़ा तो कुछ लोग घण्टो कलेक्टर का इंतजार करते बैठे रहे। जबकि कलेक्टर की अनुपस्थिति में दूसरे अधिकारी को लोगो से मिलने आवेदन लेने जिम्मेदारी देनी चाहिए ताकि दूर दराज से आए लोग अपनी समस्या बता सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor