The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शिक्षिका के घर में चोरी कर निकल रहे चोरों और घर वालों में हुआ सामना,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में डूंडा स्थित कमल विहार कॉलोनी में 18 फरवरी की देर रात कुछ चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जब चोर घर में घुसे तो परिवार शादी पार्टी में बाहर गया हुआ था। घर शिक्षिका शीला ठाकुर का बताया जा रहा है। चोर जैसे ही सामान समेट कर भागने ही वाले थे तभी परिवार वापस घर पहुंच गया। जिससे चोर और परिवार का आमना-सामना हो गया। इसके बाद चोरों ने परिवार वालों पर हमला कर दिया। हंगामा सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे तो चोर वहां से भाग निकले। और अपने साथ अलमारी में रखे चैन और टॉप्स लेकर फरार हो गए। भागते समय चोरों ने अपना बाइक और मोबाइल वही छोड़कर भाग गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *