The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्लाइंड मर्डर की खबर से गांव में पसरा सन्नाटा

Spread the love

डोंगरगढ़ /राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरों में से एक डोंगरगढ़ के समीप ब्लाइंड मर्डर की खबर आई है। एक 35 साल के ग्रामीण को अज्ञात हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिले के ग्राम पंचायत कलकसा के आश्रित ग्राम संडीडीह में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम के रहिमन निषाद पिता फूलचंद निषाद उम्र करीब 35 वर्ष की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डोंगरगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि सुबह तकरीबन 5:30 बजे ग्रामीणों ने देखा कोई व्यक्ति नाले के पास अचेतन अवस्था पड़ा हुआ। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान के रहिमन के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *