The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक चोर ग्रुप के 2 आरोपी गिरफ्तार,एक की पतासाजी में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़। बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत ग्राम पाली स्थित मां काली प्लांट में तीन युवक घुसकर प्लांट से बाइक चोरी कर भाग गये थे। जिन्हें सिक्यूरिटी गार्ड ने रोका तो गार्ड को आरोपी मारपीट करते हुए बाइक लूटपाट कर रहे थे । तभी गार्ड के साथी आए तो आरोपी मौके पर अपनी पल्सर बाइक छोड़कर फरार हो गये। पूंजीपथरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर पूंजीपथरा पुलिस फरार आरोपियों में दो आरोपी जमुना प्रसाद नागवंशी पिता हनुराम नागवंशी 22 वर्ष निवासी गेरसा थाना सीतापुर जिला सरगुजा हाल मुकाम रुपानाधाम सरायपाली थाना पूंजीपथरा, निरंजन मांझी उर्फ गुड्डू पिता दशरथ मांझी 23 वर्ष सुगापारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर हाल मुकाम हाल मुकाम रुपानाधाम सरायपाली थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों का एक साथी फरार है। फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *