The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

सट्टा पट्टी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… 1 लाख का सट्टा पट्टी के साथ 53 सौ रूपये नगद जब्त…

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी खिलाने वालो पर कार्रवाई करते हुए बालको पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख का सट्टा पट्टी के साथ 53 सौ रूपये जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल व अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा, शराब अन्य अवैध गतिविधियों पर रोकथाम करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है । जिसके परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के हमराह अवैध जुआ, सट्टा, शराबखोरी की रोकथाम हेतु थाना बालकोनगर में विशेष टीम गठित किया गया है।इसी क्रम में आज बालको थाना क्षेत्र के अलग अगल जगहों पर सट्टा खिलाने की सूचना पर विशेष टीम को रवाना किया गया था।
मुखबिर सूचना के आधार पर बालको बस स्टैंड , जोन कार्यालय के सामने व परसाभाटा में सट्टा खिला रहे 3 व्यक्ति को सट्टा पट्टी के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके पास से कुल 5300 रूपये नगदी व लगभग 1 लाख का सट्टा पट्टी बरामद किया गया है। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना बालकोनगर में धारा 4 क जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *