The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार ठोकर मौके पर दोनों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में काम खत्म कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम किया करते थे। 14 जनवरी की रात बार का खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे, तभी मंगला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor