Friday, November 13, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रील बनाने तेज गाड़ी चलाने पर दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

भिलाईनगर। पावर हाउस बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर रील बनाते समय तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद छावनी पुलिस ने दो युवकों पर कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि शनिवार को थाना छावनी पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें पावर हाउस बस स्टैंड के पास रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मोटर सायकल एवं बुलेट वाहन चालक द्वारा इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए देखा गया।

वीडियो के आधार पर थाना छावनी पुलिस ने जांच कर वाहन चालकों की पहचान की। आरोपियों ने अपना नाम आकाश पाण्डेय एवं रितेश साहू निवासी प्रगति नगर, नेहरू चौक, कैम्प – 01 बताया। आरोपियों का कृत्य सार्वजनिक मार्ग पर अन्य वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पाया गया। इस मामले में आरोपी आकाश पाण्डेय एवं आरोपी रितेश साहू के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor