The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने दो युवकों की मौत,ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

राजनादगांव। जिले के नंदई-मोहारा मार्ग में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भाग रहा था, तभी ट्रक से टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति का शव ट्रक के पहिए से काफी दूर तक घसीटता हुआ क्षत-विक्षत हो गया। राजनांदगांव के बुंदेलीकला निवासी जनक साहू और गठुला निवासी चेतन साहू एक बाइक पर सवार होकर मोहारा की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक सामने से आ रही एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में चेतन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जनक साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *