Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक सवार दो युवकों ने बुजुर्ग के 40 हजार रुपये किये पार,मामला दर्ज

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिला के बालको नेहरू नगर निवासी अश्वनी चंद्रा 68 वर्ष बाल्को स्थित जिला सहकारी बैंक से 40000 निकालकर मधुबन होटल के पीछे राशन दुकान में खरीदारी कर रहा था इसी दौरान साइकिल में रखें 40,000 को दो बाइक सवार उड़ा कर ले भागे। इस संबंध में अश्वनी चंद्रा ने बताया कि मेरे पास दो थैला था एक थैले में 40 हज़ार जो मैं जिला सहकारी बैंक से निकलवा कर रखा हुआ था जिसे वह साइकिल में ही छोड़ दिया था और सामान खरीदारी के लिए दूसरा थैला लेकर चला गया इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और थैले में से पैसा निकाल कर भाग गए। जब मैं साइकिल के पास पहुंचा तब वहां रकम नहीं थी आसपास के लोगों ने बताया कि दो युवक आए थे थैले में से कुछ निकाल कर ले गए मैंने आस-पास पता-साजी की कोई जानकारी नहीं लगी चंद्रा ने बताया कि इस संबंध में बाल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor