The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सुबह 8 बजे से इन इलाकों में पानी सप्लाई बंद, शाम 6 बजे से होगी सप्लाई

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । नगर निगम के मेंटेनेंस काम की वजह से आज 10 घंटे का शटडाउन है। आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक पानी की सप्लाई बंद है।इंटेकवेल की मेन सप्लाई लाइन में मेंटेनेंस के काम के कारण शहर की 33 टंकियों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। जबकि 80 और 150 एमएलडी इंटेकवेल रॉ वाटर इंटर कनेक्शन पाईपलाईन की भी मरम्मत की जाएगी। फिलहाल मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम 6 बजे के बाद पानी की सप्लाई शुरू होगी।यहां है पानी सप्लाई बंद : डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, श्यामनगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *