Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मौसम ने ली करवट,प्रदेश में समय से पहले हो सकती है मानसून की एंट्री

Spread the love


रायपुर । प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के चलते कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभवना जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा का दबाव कम हो रहा है और दक्षिण से आने वाले नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा का दबाव बढ़ रहा है, इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकती है मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है। वहीं इस बार मानसून 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। केरल पहुंचने के बाद मानसून करीब 10 दिनों के अंदर बस्तर में दस्तक दे देता है। इसके कुछी ही दिनों बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी मानसून पहुंच जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor