The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लापता मासूम बच्चों का शव खेत ​में मिलने से गांव में पसरा मातम

Spread the love

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम चकरबाय से लापता दोनों मासूमों की लाश आज एक खेत में मिली है। महज 6-7 साल के दोनों मासूम घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गए थे। परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने दिन-रात उनकी तलाश में एक कर दिया था। दो दिन बीत जाने के बाद आज दोनों की लाश एक खेत में पड़े होने की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्राम चकरबाय से लवेन्द्र और शौर्य चेलक दो दिन पहले लापता हो गए थे। दोनों का घर आसपास है। रविवार को सुबह वे अपने घर के पास ही खेल रहे थे। घंटों बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला, तो खोजबीन शुरु हुई, उसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor