The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जहां बेटी का सम्मान होता है, वह स्थान स्वर्ग के समान : रंजना साहू

Spread the love
”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। शहर के हटकेशर वार्ड में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर हाई स्कूल प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, शाला विकास प्रबंधन समिति की उपस्थित में संपन्न हुआ। जिसमे आए हुए अतिथियों के स्वागत में शाला प्रबंधन समिति के द्वारा सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बालिका दिवस की बधाई देते हुए मांगलिक टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं।सभी अतिथि जनप्रतिनिधि उस समय आत्मविभोर हो गए जब वह शाला में प्रवेश किए। हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों के हुनर को देखकर सभी प्रसन्नचित हो गये। सहसा ही विधायक रंजना साहू ने प्रथम पूज्य गणेश भगवान की कलाकृति देखकर कहा कि इन बालिकाओं की कलाकृतियां लाजवाब हैं आगे उन्होंने कहां कि जहां पर बेटियों का सम्मान होता है वह स्थान पवित्र एवं स्वर्ग के समान माना गया है, आज बालिकायें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, चाहे वह क्षेत्र खेल का हो या राजनीति का, घर हो या उद्योग, राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडल हों या मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति तक के पद पर आसीन होकर देश सेवा करने का काम हो, सभी क्षेत्र में लड़कियां समान रूप से भागीदारी दिखा रही है। आज यह बालिकाएं अपने दम पर नए मुकाम हासिल कर रही हैं। सभी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता, परिवार, गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही है।नगर निगम पूर्व सभापति व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज बेटियां सभी जगह अपना परचम लहरा कर नाम रोशन कर रही है, हमारे अरमान और जहान कहीं न कहीं इन बेटियों में निहित है। आज सभी क्षेत्र में बेटियां आगे हैं।इस कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जिला स्वच्छता संयोजक शिवदत्त उपाध्याय, ईश्वर देवांगन, पार्षद गीतांजलि महिलांगे, सुशीला तिवारी, संतोषी साहू, केवल साहू, वेदराम मार्कण्डेय, आयनदास जोशी, रानी मीनपाल सहित वार्डवासी, स्कूल परिवार एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor