The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गरीब परिवारों को उजड़ने नही देंगे – बृजमोहन

Spread the love

रायपुर । आदर्श नगर मठपारा जल गृह मार्ग पर निवासरत गरीब परिवारों को नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उजाड़ने के लिए नोटिस दिया गया है। आज उस सड़क के किनारे वर्षों से निवासरत सैकड़ों परिवारों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की व ज्ञापन सौपा व अपनी बात रखते हुए कहा की 35-40 सालों से वे लोग वहां पर रह रहे हैं उनके मकान के पीछे रिक्त भूमि भी है। पूर्व से ही यह सड़क पर्याप्त चौड़ा है वही बस स्टैंड की बसें यहाँ ने नही बल्कि बस स्टैंड से रिंग रोड की ओर जाती है। इसलिए बस स्टैंड से रिंग रोड की ओर सड़क का चौड़ीकरण आवश्यक है पर अधिकारियो द्वारा उन्हें बेवजह वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर चौड़ीकरण करना ही है तो सड़क के दूसरी ओर पूरी पर्याप्त खाली जगह है उस ओर पर्याप्त चौड़ीकरण किया जा सकता है। पीड़ित परिवारों को पूर्व में ही 30 साल का पट्टा दिया गया है।
श्री अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों से बात की फिर अधिकारियों से चर्चा की व गरीब परिवारों को वहां से नहीं उजाड़ने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रभात मिश्रा, अरुण निर्मलकर, राजेंद्र विश्वकर्मा, राकेश साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, पूजा साहू, संदीप यादव, राजू नारायण यादव, पप्पू सोनकर, चंद्रहास निर्मलकर, तेज राम निर्मलकर, टिकेश्वर भाई, मंगल नारायण यादव, मंजू यादव, संतोषी विश्वकर्मा, चित्रलेखा भाई देवांगन, अमृत साहू, जानकी यादव, पुष्प लाल देवांगन, हेमंत वर्मा, लक्ष्मण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor