The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कांग्रेस कमेटी सचिव के ऊपर ​महिला ने लगाया गंभीर आरोप

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के मामला चिखली चौकी क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के सचिव को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी। उसकी शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते वह परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की । पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *