The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तंत्र मन्त्र के नाम पर महिला से 85 लाख की ठगी

Spread the love

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 62 वर्षीय महिला से तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला और उसके बेटे को घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला से 85 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने महिला को डर तो कभी निवेश पर अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। गुप्त पूजा और पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर डराकर पैसे वसूले।
जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने हाथ की नस काटकर व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी और खुद को मुंबई में गिरफ्तार बताकर और 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसकी शिकायत भिलाई की रहने वाली संगीता कश्यप ने कोतवाली थाने भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवंबर 2023 में संगीता कश्यप एक पारिवारिक कार्यक्रम में रायपुर गई थी। वहां उनकी मुलाकात पवन बधौलिया से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी घरेलू परेशानियों का जिक्र किया। इस पर आरोपी पवन ने कहा कि उसकी पहुंच ऐसे लोगों तक है, जो विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के जरिए सारी समस्याएं दूर कर सकते हैं। इसके बाद आरोपी उसे फोन कर डराने लगे।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर पैसे लिए। आरोपी ने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा का झांसा दिया। इसके बाद बेटे के बैंक खातों से भी अलग-अलग किस्तों में रकम भेजी गई।
दुर्ग एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। महिला ने बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल चैट और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *