The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास सूची पर विवाद, आमसभा के दौरान उपसरपंच से मारपीट

Spread the love

ग्राम पंचायत जौंदी में 24 जून को आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच पोखन लाल यदु के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। उपसरपंच ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सूची को लेकर चर्चा हो रही थी। सूची में 169 लोगों के नाम शामिल थे, जबकि 120 लोगों के नाम नहीं होने पर कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच पर नाम कटवाने का आरोप लगाया। उपसरपंच का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर टोमन लाल साहू ने सभा में लोगों को उनके खिलाफ भड़काया। आरोप है कि बैठक समाप्त होने के दौरान उनका कॉलर पकड़कर पंचायत भवन के बाहर ले जाया गया, जहां चिंतामणि, टोमन साहू, मिथलेश साहू, अलखराम साहू, बैतल साहू, लेखराम साहू, प्रहलाद साहू, एस कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी मोटरसाइकिल को गिरा दिया गया। घटना का वीडियो एक ग्रामीण द्वारा बनाए जाने की बात भी सामने आई है। उपसरपंच ने बताया कि हमले में उनके जबड़े में चोट आई है और अभी भी दर्द बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले की पंचायत बैठकों में भी उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का प्रयास किया जा चुका है। मामले में उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और वास्तविक तथ्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *