The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देख भाग रहे युवक को पड़ा दिल का दौरा

Spread the love

धमतरी। धमतरी में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड का है। बताया गया 27 वर्षीय योगेश जांगड़े अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में बैठा हुआ था। इसी दौरान नियमित गश्त पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची। पेट्रोलिंग वाहन को देखते ही वहां मौजूद युवक अचानक भागने लगा।
बताया जा रहा है कि भागते समय योगेश जांगड़े की सांस फूलने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ अस्पताल में जाँच के बाद डॉक्टरों ने योगेश जांगड़े को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। आखिर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर युवक और उसके साथी अचानक क्यों भागने लगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *