The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खेत रखवाली के लिए गए युवक की कुएं में डूबने से मौत

Spread the love

जशपुर। जिले के पत्थलगांव के ग्राम तिलडेगा कटँगतराई में 24 दिसंबर की दोपहर कृष्णा एक्का अपने खेत की रखवाली करने गया था वही खेत में स्थित कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गयी, काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरु कर दी। तभी वो खेत पहुंचे औऱ कुंए में देखा तो कृष्णा की लाश तैरती हुई दिखाई दी। तभी आनन फानन में परिजनों ने शव को कुंए से बाहर निकाला और युवक के जिंदा होने की आश लिए उसे घर ले आये लेकिन उनकी उम्मीद काफी देर पहले ही टूट चुकी थी। ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पत्थलगांव थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी और अभी तक ये बात भी स्पष्ट नहीं हुई है की युवक की मौत कैसे हुई और उसके पिछे का क्या कारण है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *