The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के घोंघसा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक पटरी पर कैसे पहुंचा और यह हादसा है या कोई अन्य कारण, इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor