Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लाखों रुपए की सरिया चोरी करने वाले 3 आरोपी ​गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलास जारी

Spread the love

रायपुर। लाखों रूपए की सरिया चोरी करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनुज कुमार साहू ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खम्हारडीह का रहने वाला है तथा मेसर्स विनोद कुमार जैन सा0 ए-3 जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा के अधिनस्थ मैनेजर का काम करता है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अंर्तगत कमल विहार सेक्टर 10 में भवन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिये ट्रांसपोर्टर मोईन अहमद के माध्यम से वाहन क्र0 सीजी 04 जेई 0840 के द्वारा 24 टन सरिया खरीद कर मंगवाया गया था जिसका अरोरा धर्मकांटा पचपेडी नाका में कांटा करवाने के बाद कमल विहार पहुंचाने पर सरिया लगभग 5 टन कम पाया गया। ट्रांसपोर्टर मोईन अहमद व ड्राईवर आशीष शर्मा ने मिलकर 5 टन सरिया कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये चोरी कर लिया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 186/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी आशीष शर्मा, कृष्णा नायक एवं रवि नाग को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 05 टन सरिया कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्र0 सीजी 04 जेई 0840 को जप्त किया जाकर तीनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण मंे आरोपी मोईन अहमद फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।आरोपी

  1. आशीष शर्मा पिता सुजीत शर्मा उम्र 38 साल निवासी नागदेव किराना स्टोर के पास अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
  2. कृष्णा नायक पिता राम नायक उम्र 37 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभांठा बंजारी थाना खमतराई रायपुर।
  3. रवि नाग पिता कृष्णा नाग उम्र 32 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना आमानाका रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor