The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक ही परिवार के 3 सदस्यों को डंपर ने कुचला मौके पर ही मौत ,2 साल की बेटी गंभीर

Spread the love

दुर्ग। सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 6 साल का बेटा शामिल है। जबकि, 3 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सामने से आ कर टक्कर मार दी । हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान निवासी अनिल सिन्हा (33), अपनी पत्नी भारती सिन्हा (30), बेटे आयुष (6) और 2 साल की बेटी मिष्ठी
भिलाई के कोहका में आर्यनगर पर रहते थे। बुधवार को बाइक से बेमेतरा जा रहे थे दोपहर करीब 1 बजे अभी वे नवातिया, खेदामारा तिराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग उछल कर सड़क पर जा गिरे और डंपर के नीचे आ गए।सूचना मिलते ही सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शवों को मोर्चरी में भिजवाया, वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor