The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गुदूमदेवरी शिविर में 43 आवेदन निराकृत

Spread the love

”प्रयास कैवर्त”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर का आयोजन कर जनसमस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी में आज आयोजित शिविर में 43 आवेदनों का निराकरण किया गया। इनमें विद्युत विभाग से नौ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शिक्षा विभाग से आठ-आठ, पशुधन विभाग से छह, राजस्व विभाग से पांच, महिला एवं बाल विकास विभाग से तीन, कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं उद्यान विभाग से एक-एक आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 43 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा।इस मौके पर शिविर के प्रभारी मरवाही सीईओ डॉ राहुल गौतम, मरवाही बीईओ के आर दयाल, मरवाही बीएमओ डॉ हर्षवर्धन मेहर सहित लिपिक अनीश राय उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *