The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गणेश विसर्जन के दौरान 9 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर/बलरामपुर। अपनी सहेली के साथ 19 सितंबर को कमारी गांव पैदल गणेश की प्रतिमा का विसर्जन देखने पहुंची नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल विसर्जन का कार्यक्रम देखकर लौटते समय उसकी सहेली और उसके दोस्त रोहित के कहने पर वह स्कूल ग्राउंड के पास ही रूक कर उनका इंतजार कर रही थी। उसी दरम्यान वहां कमारी निवासी प्रयास बखला खड़ा था और किसी से फोन पर बात कर रहा था
कुछ देर बाद वह पीड़िता के पास पहुंचकर बोला कि रोहित और उसकी सहेली उसे रोड ओर बुला रहे हैं। जब वह रोड की ओर गई तो वह पूछने लगी कि उसकी सहेली तो नहीं है। इसके बाद वह उसका मुंह दबाकर मक्का खेत में खींचकर ले गया, जहां पहले से प्रयास बखला के दोस्त अनुराग सिंह, संजय कोरवा व दो नाबालिग छिपे थे। जिन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *