Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

झीरम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके रणनीतिकारों सहित तमाम सुरक्षा से जुड़े लोगो का प्रतिपरीक्षण हो : कांग्रेस

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस ने कहा है कि जीरम न्यायिक रिपोर्ट मामले में भाजपा के बयानों से पहले से ही सन्देह के दायरे में रही भाजपा और छजका कि स्थितियां और संदिग्ध हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीरम मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके सरकार के चर्चित रणनीतिकारों सहित घटना के समय पुलिस के तैनात बड़े अधिकारी एडीजी नक्सल, एडीजी गुप्त वार्ता, अमित जोगी, विष्णुदेव साय का भी प्रतिपरीक्षण किया जाना चाहिए। जीरम नक्सल संहार कांग्रेस के सीने पर लगा वह घाव है जो षड्यंत्र के बेनकाब हुए तथा दोषियों को सजा दिलवाए बिना कभी भर नही सकता। शुक्ला ने कहा कि झीरम में कांग्रेस ने अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया है। न्यायिक आयोग की गोपनीय रिपोर्ट सार्वजनिक हुए बिना भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, अमित जोगी रिपोर्ट के बारे में जो बयान दे रहे उससे आयोग की अभी तक की जांच और उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। आखिर संवेदनशील और गोपनीय रिपोर्ट के तथ्यों के बारे में दोनों नेताओं के दावों का आधार क्या है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor