The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिजियोथेरेपी केन्द्र का किया शुभारंभ,मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को फल भेंटकर लिया आशीर्वाद

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की सहायता से संचालित यहां फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की सौगात भी मुख्यमंत्री ने आज दी। इसके माध्यम से जिले के वृद्धजनों और जरुरतमंदों को फीजियोथेरेपी की घर पहुंच सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *