The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आयकर अन्वेषण विभाग ने पोल्ट्री ग्रुप के 3 ठिकानों पर की छापेमारी

Spread the love

रायपुर । आयकर अन्वेषण विभाग ने पोल्ट्री कारोबारी ग्रुप के रायपुर जिले के तिल्दा, दुर्ग जिले के धमधा और बेमेतरा में मंगलवार को छापामार कार्रवाई की है।सुबह करीब 9 बजे तीनों ठिकानों पर टीम ने एक साथ छापेमारी की। फिलहाल सभी ठिकानों पर दस्तावेज लेन देन कंप्यूटर और कारोबार की जांच जारी है । हैदराबाद आयकर विभाग से मिले इनपुट के आधार पर सर्वे का काम किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो हैदराबाद का पोल्ट्री ग्रुप का कारोबार छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और झारखंड तक फैला हुआ है। समूह से जुड़े तीन पोल्ट्री फार्म छत्तीसगढ़ में है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में बोगस बिलिंग और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। बुधवार तक जांच जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *