The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

BMW कार शोरूम से अज्ञात चोरों ने पौने सात लाख रुपये ले उड़े,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित BMW कार के शोरूम में चोरी की वारदात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तिजोरी में पौने सात लाख रुपये रखे थे। चोर तिजोरी सहित रकम ले उड़े हैं। शोरूम के बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। पुलिस अब इन चोरों की लगातार तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरोना स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो जाता है। 17 दिसम्बर की सुबह शो रूम के बिजनेस हैड को गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि कैशियर रूम का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने आईटी इंचार्ज और कैशियर को जाकर चेक करने कहा। जब उन्होंने शो रूम जाकर देखा तो कैशियर रूम में रखा लोहे का तिजोरी वहां नहीं था। तिजोरी में कुल 6 लाख 76 हजार रुपए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *