Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने वाला आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।बताया गया कि थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके वैध संरक्षण से बिना अनुमति एवं सूचना के 10 नवंबर अपहरण कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की विवेचना के दौरान पतासाजी एवं मुखबिर सुचना के  माध्यम से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी कुरूद द्वारा टीम बनाकर पतासाजी के लिए रवाना किया गया। उक्त टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी के घर तक पहुंची और घेराबंदी कर अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी वास्तव कुमार साहू  पिता सुध राम साहू उम्र 22 वर्ष साकिन पिपरछेड़ी (गागरा) के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना कुरूद आये । पीड़िता पूछताछ में अपने कथन पर बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती भगाकर  ले आया और मना करने के बाद भी शारिरिक शोषण किया गया। पीड़िता के कथन एवं चिकित्सक की परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376,भा.द.वि. एवं 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई। महिला संबंधी गंभीर अपराध पर थाना कुरूद द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी वास्तव कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पिपरछेड़ी (गागरा) थाना अर्जुनी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् 27 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor