Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मृत्यु के बाद व्यक्ति को जीवित बताकर लाखों रूपए की जमीन फर्जी तरीके से बेची,विभाग की लापरवाही या मिलीभगत

Spread the love

रायपुर। राजधानी में मृत व्यक्ति के नाम से फर्जी पावर आफ अटार्नी बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। दरअसल लाभांडी में राजेश कुमार चौधरी की 10 हजार 440 स्क्वेयर फीट जमीन थी जिसे किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) बनाकर एक महिला को बेच दिया। हालांकि प्रार्थी राजेश चौधरी ने उक्त मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है। साथ ही तेलीबांधा थाने में भी इसकी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ये है मामला : अप्रैल 2021 में प्रार्थी राजेश कुमार चौधरी के पिता की मृत्यु के बाद सितंबर 2021 में अज्ञात शख्स ने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर नवंबर 2021 में उक्त जमीन का सौदा कर दिया। इसके बाद 15 दिन के भीतर ही नामांतरण भी करा लिया। हालांकि पूरे में मामले में विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor