Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला एएसआई की गाड़ी सड़क हादसे का हुई शिकार,4 लोगों को आई चोट,दो की हालत गंभीर

Spread the love

कोरबा। दर्री थाने की गाड़ी मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगों को चोट आई है। जिसमे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि दर्री थाने की गाड़ी अंबिकापुर महिला संप्रेक्षण गृह में नाबालिक युवती को छोड़ कर वापस आ रही थी। इसी दौरान मोरगा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक महिला एएसआई और महिला आरक्षक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं एक आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor