The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पान ठेला वाले से चाकू की नोक पर हजारों की लुटा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग । जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। लूट के बाद युवक ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि जितेंद्र गायकवाड़ पिता पुराणिक गायकवाड़ खेदामारा गांव का रहने वाला है। उसका बासिन तिराहा चौक पुल के पास पान ठेला है। वह रोज की तरह शुक्रवार रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। रात 9.15 बजे के करीब जैसे ही वह पुल से थोड़ा आगे पहुंचा था कि तीन अज्ञात युवक उसके पास आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता एक युवक ने जितेंद्र को चाकू दिखाकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी पैंट की जेब से दो हजार रुपए लूटकर ले गए। जितेंद्र देर रात जामुल थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *