Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनादगांव । जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशानिर्देश में अपराध , अपराधियो के साथ साथ जिले में चल रहे अवैध कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने की कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा देखने को मिल रही है इसी क्रम में आज डोंगरगढ पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं पर कार्यवाही देखने को मिली । पूरा मामला राजनादगांव जिले के डोंगरगढ थाना क्षेत्र का है जहां लगातार होटलो और ढाबों में अवैध शराब ब्रिक्री की शिकायत पुलिस को मिल रही थी जिस पर डोंगरगढ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डोंगरगढ शहर के महफ़िल ढाबा के संचालक नितेश लारोकर उर्फ नीतू खटीक ,मान होटल के संचालक राजेश सिंह ठाकुर उर्फ़ राजू,वेद नारायण सिंन्हा और हरविंदर सिंह उर्फ गोलू पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । पूरे मामले की जानकारी देते हुए डोंगरगढ एस डीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि शिकायते प्राप्त हो रही थी कि डोंगरगढ शहर में कई स्थानो पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में अलग अलग टीम बना कर रेड की कार्यवाही की गई जिसमें चार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor