Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जान से मारने की धमकी देकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अटल आवास निवासी शाहरुख खान 22 वर्ष रोजी मजदूरी का काम करता है। 26 जनवरी को उसने देखा कि एक घर में 15 साल की लड़की अकेली है। लड़की के माता-पिता बाहर गए थे। दोपहर 2 बजे के करीब मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे सूनसान क्षेत्र में ले गया। लड़की के शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। जब किशोरी के परिजन आए तो उन्होंने बच्ची को रोते बिलखते पाया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया। आरोपी की धमकी से किशोरी व उसके माता पिता काफी डरे गए थे। उन्होंने डर के मारे थाने में शिकायत भी नहीं की। इसके बाद उन्होंने पाया कि आरोपी फिर से उनके ऊपर दबाव डालने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद लड़की को लेकर उसकी मां 3 फरवरी की रात जामुल थाने पहुंची। उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। टीआई ने बिना देरी किए एक टीम को आरोपी के घर भेजा और उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor