The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था,इन जिले को मिलेगा लाभ

Spread the love

रायपुर। 22 सितंबर शाम सीएम भूपेश बघेल के आमंत्रण पर कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिले के भतरा और हल्बा जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोग सीएम निवास पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक चंदन कश्यप और संतराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान सीएम ने आदिवासी बहुल 14 जिलों में कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की और जिन जिलों में कोदो-कुटकी का उत्पादन होता है, वहां राज्य सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की जाएगी। कोदो-कुटकी के लिए 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल और रागी के लिए 3 हजार 377 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *