The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्य मार्ग में बारात निकालने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कर रही है,एक डीजे संचालक पर लगा 32 हजार का जुर्माना

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार मुख्य मार्ग में बारात निकालने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है जिसमें अब तक 10से अधिक डीजे संचालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर पर डीडी नगर में डीजे संचालक द्वारा मुख्य मार्ग पर यातायात को बाधित करते हुए तीव्र ध्वनि से कोलाहल उत्पन्न कर बारात निकाला गया है जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है। उक्त शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय द्वारा 32 हजार का अर्थदंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। दो दिन पहले ही एक अन्य डीजे वाहन पर न्यायालय द्वारा 24 हजार का फ़ाइन किया गया था। बता दे कि यातायात पुलिस रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में लगातार कठिन परिश्रम एवं मेहनत कर रही है किंतु कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा स्वयं के लाभ को देखते हुए सार्वजनिक मार्ग पर यातायात को बाधित करते हुए सुगम यातायात में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जिसे यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *