The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संगवारी सेल्फी जोन बना लोगों का मुख्य आकर्षण:रंग बिरंगे परिधान पहन कर ले रहे सेल्फी

Spread the love
“संतोष सोनकर ​की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में लगे सरस मेला स्टाॅल में लगे सेल्फी जोन लोगों को अपनी ओर स्वतः ही आकर्षित कर रही है। सेल्फी जोन के संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के यंग प्रोफेसनल स्नेहान्शु मिस्त्री ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन मेले में पहली बार किया गया है। गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी व जिला सीईओ रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में बच्चे और नागरिक उत्साह के साथ सेल्फी लेकर एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं। इसे लोहझर छुरा के तुलसी मैया महिला समूह बढ़ चढ़कर इन्हें क्रियान्वित करने का काम कर रही है। समूह में अध्यक्ष सुखबती टान्डे ने बताया कि यह सेल्फी जोन समूह के गरीब महिलाओं की आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह स्टाॅल समूह की महिलाओं द्वारा बैंक से लोन लेकर चलाया जा रहा है। जिसके लिए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क के रूप में 10 रू. व परिधान शुल्क 10 रू. रखा गया है। समूह की महिलाओं के द्वारा अन्य कार्य जैसे बांस से निर्मित सामग्री, मिट्टी से बने आकर्षक बर्तन, काष्ठ कला, खाद्य सामग्री किया जाता है। इसके लिए ब्लाॅक लेवल बिजनेस प्लाॅन बनाकर समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन दिया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि संगवारी सेल्फी कार्नर में लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। सेल्फी जोन में रंग-बिरंगे परिधान दिया जाता जिसे पहनकर लोग सेल्फी ले रहे है। यहां का दृष्य ग्रामीण अंचल के रहन-सहन व वेशभूषा को प्रदर्शित करते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *