The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग से गैंगरेप के सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

जशपुर। जिले के बागीचा इलाके में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस केस में चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले कर ली थी। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी इस केस में पकड़ा है। जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि,19 फरवरी को थाना बगीचा क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसमे 5 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई थी। साथ ही पीड़िता के बयान पर दूसरा मामला भी दर्ज किया गया था। उसके बाद पतासाजी करते हुए पुलिस ने इस केस में सभी सात आरोपियों की गिरफ्तारी की है। मंगलवार को जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उसमें चुडर राम, लालचंद और तेलू शामिल हैं। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने गैंगरेप के इन तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor