Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला न्यायालय में एक महिला ने अपने अधिवक्ता को जड़ा थप्पड़,मामला दर्ज

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग जिला न्यायालय में एक महिला मुवक्किल ने अपने अधिवक्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। इस मामले पर अधिवक्ता संघ ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद अधिवक्ता दुर्ग कोतवाली पहुंचे और महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की दोपहर सेक्टर 6 निवासी महिला अपने वकील से मिलने दुर्ग जिला न्यायालय गई थी। उसकी बेटी का फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। उस केस की जानकारी लेने और उस संबंध में कुछ बात करने महिला,अधिवक्ता हरेंद्र उमरे के पास पहुंची थी। महिला और हरेंद्र के बीच बातचीत हो रही थी कि अचानक महिला की आवाज तेज हो गई। महिला ने वकील पर जानबूझकर उसकी बेटी का केस बिगाड़ने और लेटलतीफ करने का आरोप लगाया। महिला को वकील समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला गाली गलौज पर उतर आई और जब वकील ने उसे गाली देने से मना किया तो उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अधिवक्ता संघ की एक बैठक बुलाई गई। उस बैठक में इस तरह की घटना की निंदा की गई। इसके बाद काफी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली थाने पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उनकी शिकायत पर कोतवाली ने मामला दर्ज किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor