The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 2 मार्च से 16 मार्च तक करें अप्लाई

Spread the love

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 02 मार्च 2022 से आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। पोड़ी-उपरोड़ा परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 पदों सहायिका के 04 रिक्त पदों और मिनी कार्यकर्ता के 02 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोड़ी-उपरोड़ा में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत-साधारण डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय पोड़ी-उपरोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *