The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

नवाब मलिक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग की

Spread the love

THEPOPATLALअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार और प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में चल रहे नवाब मलिक ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को रद्द करने की मांग की। मलिक ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है और उन्होंने तुरंत रिहा करने की मांग की है। मलिक के बाद अब उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आज उनके बेटे फराज मलिक को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस में तलब किया गया है। उन्होंने पेश होने के लिए एजेंसी के जांच अधिकारियों से समय मांगा था। ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि सोमवार को उन्हें समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *