The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूल में रफ कॉपी लेकर पहुंचने पर 6 वीं क्लास के बच्चे को ​टीचर ने मारा

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चे की पिटाई करने वाली टीचर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छात्र का स्कूल में दूसरा दिन था। उसका कसूर यह था कि वह संस्कृत की कॉपी लेकर गया था और रफ कॉपी में लिख रहा था। इस बात पर टीचर ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया और बाल पकड़कर खींचने लगी। सरकंडा के बहतराई स्थित लोयला स्कूल की घाटना बताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि 29 मार्च को सरकंडा के बहतराई स्थित लोयला स्कूल में बच्चे की एडमिशन कराई है। रुद्र गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंचा। स्कूल के दूसरे दिन होने के कारण वह कॉपी नहीं लिया है। लिहाजा, उसकी मां ने उसे रफ कॉपी देकर स्कूल भेजा था। स्कूल में संस्कृत की टीचर दुर्गा साहू क्लास में आई, तब रुद्र रफ कॉपी में लिखने लगा। उसे देखकर टीचर ने रुद्र का बाल खींचकर गाल में चार तमाचा जड़ दिए। इसके बाद रुद्र रोने लगा। घर जाने के बाद दोपहर 12 बजे उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। वहीं जब मामला थाने तक पहुंचा तो टीचर दुर्गा साहू बच्चे के साथ मारपीट करने से इंकार करने लगी। इस दौरान पुलिस ने क्लास रूम में लगे CCTV कैमरे की जांच करने की बात कही, तब टीचर दुर्गा साहू अपनी गलती स्वीकार करने लगी। थाना प्रभारी आर्य और प्राचार्य के सामने टीचर ने कहा कि बच्चे की पिटाई की है इसका और कोई कारण नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *