Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,32 पौव्वा अंग्रेजी शराब व बाइक जब्त

Spread the love

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 लोग एक बाइक से अवैध शराब लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने 18 अप्रैल की देर रात घंटेश्वरी मंदिर में पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG06GN 6458 सुपर स्पलेण्डर में सवार व्यक्ति को रोका उसके पास रखे एक सफेद बोरी की तलाशी लेने पर 32 पौव्वा अवैध अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा विस्की अनुमानित कीमत 3840 रुपये एवं बाइक जब्क कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीराम पाईक 45 वर्ष पिता अनंतराम पाईक निवासी बिजेमाल सांकरा जिला महासमुंद तथा देवेंद्र भोई 47 वर्ष पिता माऊ भोई बुड़ेन बोलनगीर ओडिशा टाउन बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor