Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दीवाल फांदकर गोडान से चोरी,25 हजार का माल पार

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक गोडाउन का दीवाल फांदकर अंदर रखे सामान चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य ट्रेडर्स का मालिक गणेश परिडा 43 वर्ष ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार की रात प्रार्थी अपने आदित्य ट्रेडर्स गोडाउन जो बिजली आफिस के पास उरकुरा रोड भनपुरी में है। शाम 07.00 बजे गोडाउन बंद कर अपने घर चला गया था। रात 9 बजेप प्रार्थी के लेबर परमेश्वर साहू ने आकर बताया कि गोडाउन अंदर दीवाल फांदकर चोर घुसे हुये है। जब वह गोडाउन जाकर देखा तो चोर भाग गये थे। गोडाउन से एक मैग्नेटिक सेपरेटर मशीन के पार्टस 1. इलेक्ट्रीक मोटर,2. दो साफ्ट, 3. मशीन का पुल्ली, 4. मशीन का लाक एवं एक हैलोजन लाईट अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था।उक्त सामान कीमती करीबन 25000 रूपये है। सामान मिलान करने के बाद 07 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor