Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सहेली के साथ डिनर के लिए जा रही युवती को गोली मारकर मोबाइल व एक्टीवा लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। छेरीखेड़ी इलाके में सहेली के साथ डिनर के लिए जा रही युवती को गोली मारकर लूट करने के वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार को वीडब्‍ल्‍यू केनियान के पीछे सहेली के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही युवती को रोककर दो बदमाशों ने मोबाइल समेत एक्टिवा लूटकर फरार हो गए थे। हालांकि थोड़ी दूर जाने के बाद लुटेरों ने एक्टिवा रास्‍ते में ही छोड़कर फरार हो गए थे।
दरअसल घटना तीन दिन पहले गुरुवार का है। महावीरनगर निवासी रितिका इसरानी पिता अमर (20) की सहेली की बर्थे-डे पार्टी होटल वी.डब्ल्यू केन्यान के पास स्थित एक अन्य होटल में थी। पार्टी में डिनर करने के लिए गुरुवार रात 9.30 बजे रितिका अपनी दो सहेलियों फरीन और पूजा के साथ स्कूटी से जा रही थी।
होटल वी.डब्ल्यू केन्यान से कुछ दूरी पर रास्ते में सुनसान स्थान पर दो युवक पहले से ही खड़े थे,जिन्हें देखकर स्कूटी सवार युवतियां रूक गई। इसी दौरान युवतियों के पास दोनों युवक पहुंचकर मोबाइल मांगने लगे। रितिका ने मना किया तो युवक बाल खींचकर धमकाने लगे। जिसके बाद रितिका की सहेलिया डर कर वहां से भाग गई । मोबाइल नही देने पर आरोपियों ने रितिका कट्टानुमा हथियार से गोली चला दी। गोली रितिका के बांह को चीरते हुए आर-पार हो गई। लुटेरे मोबाइल और ईयरफोन छीनकर भाग निकले। रितिका को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor