The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

कन्या कौशल एवं युवा चेतना शिविर में गायत्री जयंती मनाया गया

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम ।गायत्री शक्तिपीठ राजिम में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित दिनांक 8 जून से चल रहे युवा चेतना एवं कन्या कौशल शिविर में युवाओं एवं कन्याओं को दिए जा रहे जीवन साधना के विशेष प्रशिक्षण में आज दिनांक 10 जून 2022 को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया गया ।
कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत जन उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति प्रदान कर भोजन प्रसाद ग्रहण किये ।
आज ही के दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि वेद मूर्ति तपो निष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी अपने स्थूल शरीर को छोड़कर कारण शरीर में व्याप्त हुए ।
युवक-युवतियों के प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिदिन की भांति आज प्रातः ध्यान- योग एवं प्राणायाम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात कर्म फल का सिद्धांत ,ब्रह्मचर्य- साधना, नारी- स्वास्थ्य, सुसंतति -उत्पादन, व्यसन से बचाए सृजन में लगाएं, समस्या आपकी समाधान गुरुदेव के आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई ।तथा गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में संध्याकालीन दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षणार्थी के रूप में आए हुए 500 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor