The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खाद्य सुरक्षा के छापेमारी में शहर के कुछ दुकानों में मिले एक्सपायरी खाद्य सामग्री, कुछ के सेम्पल जांच के लिए भेजे गय

Spread the love

कांकेर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम एवं अभिहित अधिकारी कांकेर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल सिंह, नमूना सहायक नंद किशोर हिरवानी एवं टीम द्वारा आज दूसरे दिन कार्यवाही करते हुए कांकेर के विभिन्न किराना दुकानों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान पंडरी पानी कांकेर के श्याम बेकरी प्रो सतीश कुमार रमानी के दुकान से क्रेजी पैक्ड बिस्किट 150 पैकेट, नागिन खजाना चूरन 7 पैकेट, जादू का खजाना चूरन 2 पैकेट, नाइस रोस्टेड ब्रेड 4 पैकेट, चोको कुकीज 24 पैकेट, सुनील कबूली 50 पैकेट, काजू रामजी मसाला 14पैकेट, पंचवटी चांद सितारे 2 डिब्बे एवम अन्य चिप्स 200 पैकेट जिसकी कुल कीमत 8000 रुपए एवं एक्सिस ई कार्प सॉल्यूशन pvt ltd शीतलापारा कांकेर में ब्रिटानिया काऊ घी 5 लीटर, चायपत्ती 14 पैकेट, सफारी चाको चॉकलेट 20 नग, 5 स्टार चॉकलेट 27 नग कुल कीमत 4327 रुपए दोनो दुकानों से कुल 12327 रुपए की सामग्री जब्त की गई।सत्यम एजेंसी कांकेर से बोर्नविटा का नमूना जांच हेतु लिया गया,जमजम चिकन सेंटर में बिना लाइसेंस के संचालन करते पाया गया। सभी दुकानदारों को एक्सपायरी के संबंध में नोटिस दिया गया। जवाब उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor