The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मां ने मोबाइल पर गेम खेलने मना किया तो बेटे ने लगा ली फांसी

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर ।बिलासपुर जिले के सिविललाइंस इलाके में बेटे को मोबाइल पर दिनभर गेम खेलते देख मां ने मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज होकर बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शुभम विहार बापजी रेसीडेंसी कॉलोनी निवासी युवराज सिंह पिता सुधीर 15 वर्ष ने गुरुवार 16 जून को अपने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दिनभर मोबाइल में गेम खेलते देख किशोर की मां ने उससे मोबाइल छीन लिया था। इससे नाराज होकर उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और मंगला के एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे अपोलो रेफर कर दिया गया। अपोलो में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार किशोर की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा होनहार था पर दिनभर मोबाइल में व्यस्त रहता था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *