Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने मासूम बेटे व पत्नी की कर दी हत्या

Spread the love

बिहार। बांका जिले अंतर्गत टाउन थाना क्षेत्र की डाड़ा पंचायत के जनकपुर गांव में 21 जून मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति् ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है पति भूषण यादव समेत ससुराल वालों ने गुड़िया देवी 25 वर्ष की हत्या गला घोंटकर कर दिया जबकि पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार की हत्या सीने पर चढ़कर कर दी। इसका निशान बच्चे के शव पर देखा गया। साथ ही महिला के शव को पत्थर से बांधकर गांव के नहर में फेंक दिया। जबकि बच्चे का शव घर में छोड़ सभी फरार हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर, घटना की सूचना पर विवाहिता के मायके फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव निवासी राजेन्द्र यादव भी जनकपुर गांव पहुंचे। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि भूषण यादव का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध गुड़िया देवी करती थी। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख रुपए की मांग की जाती थी और इसके लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। वहीं प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor